आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला गुरुद्वारे का ग्रंथी गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 22 Oct, 2019 04:39 PM

gurudwara granthi arrested for forcing suicide

युवती के चरित्र के बारे में गलत बयानबाजी कर सगाई तुड़वाने वाले गांव चेतनपुरा में स्थित............

अमृतसर (संजीव): युवती के चरित्र के बारे में गलत बयानबाजी कर सगाई तुड़वाने वाले गांव चेतनपुरा में स्थित गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी निकजीत सिंह को थाना झंडेर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि सगाई तोड़ने वाला गुरप्रीत सिंह निवासी चीचा अभी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा है। उक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध गांव चेतनपुरा की रहने वाली 28 वर्षीय राजबीर कौर को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का केस दर्ज किया है।

यह है मामला
गांव चेतनपुरा की रहने वाली 28 वर्षीय राजबीर कौर ने अपनी सगाई टूटने के बाद मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के शव को कब्जे में ले 174 सी.आर.पी.सी. के अधीन उसका पोस्टमार्टम करवा दिया था जबकि राजबीर कौर के पिता गुरनाम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी लड़की की मौत के जिम्मेदार गुरुद्वारा साहिब का गं्रथी निकजीत सिंह व सगाई तोड़ने वाला लड़का गुरप्रीत सिंह है। इन्हीें दोनो के कारण उसकी लड़की ने अपना जीवन खत्म किया है। उसकी लड़की की सगाई उक्त आरोपी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। सगाई के बाद गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी निकजीत सिंह ने लड़के गुरप्रीत सिंह को उसकी बेटी के चरित्र के बारे में बहुत गलत बाते कही और उसने बिचोलिएं गुरभेज सिंह के हाथ उन्हें संदेश भेजा की वह उनकी लड़की के साथ विवाह नहीं करेगा जबकि विवाह की तारीख 15 अक्तूबर 2019 तय हो चुकी थी। तारीख के दो दिन बाद उसकी लड़की ने 17 अक्तूबर को जहरीला पदार्थ निगल लिया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यहां यह बतानेयोग्य है कि 19 अक्तूबर को मृतका के परिवार वालो ने अपने रिश्तेदारो के साथ मिलकर युवती के शव को अड्डा चेतनपुरा के मेन चौक में रख कर पुलिस के विरुद्ध धरना दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की।

यह कहना है पुलिस का?
मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. कुलदीप सिंह का कहना है कि इस मामले में एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!