दिव्यांगों को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले पंचायत अधिकारी पर केस दर्ज

Edited By swetha,Updated: 09 Dec, 2019 12:20 PM

fraud case

दिव्यांगों से ठगी गई रकम

अमृतसर(अरुण): दिव्यांग लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी मारने वाले एक पंचायत अधिकारी के खिलाफ थाना सिविल लाइन की पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। 
पुलिस को दी शिकायत में चब्बा निवासी कंवलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी मंगल सिंह जो फिरोजपुर जिले के साथ संबंधित पंचायत अधिकारी है, द्वारा विभाग की मंजूरी के बिना अपाहिज भलाई यूनियन नाम की संस्था बनाई है जो पंजाब के अलग-अलग सरकारी विभागों में दिव्यांग कोटे के द्वारा सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर मोटी ठगी मारता है। 

इस व्यक्ति द्वारा सरकारी नौकरियां दिलवाने संबंधी माननीय हाईकोर्ट में अलग-अलग सिविल रिटपटीशनें भी डाली हैं। विजीलैंस ब्यूरो यूनिट तरनतारन के डी.एस.पी. द्वारा इसकी जांच रिपोर्ट विभाग को 
भेजी गई थी। वहीं ठगी का शिकार हुए अलग-अलग शहर के दिव्यांग जो एक मंच पर इकठ्ठा हुए बताए जा रहे हैं, द्वारा मंगल सिंह को माननीय हाईकोर्ट में की गई रिटपटीशनों की पैरवी के लिए भी रकम दी गई है, क्योंकि उसकी तरफ से दिव्यांग व्यक्तियों को आरक्षित कोटे अधीन नौकरियां दिलवाने के लिए माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अलग-अलग सिविल रिटपटीशनें दायर की गई हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंगल सिंह एक सरकारी कर्मचारी है, जिसकी तरफ से अपने विभाग की मंजूरी के बिना एक गैर रजिस्टर्ड अपाहिज भलाई संस्था यूनियन बना रखी है। इस यूनियन के द्वारा वह अलग-अलग दिव्यांगों को ठगी का शिकार बना रहा है।
    दिव्यांगों से ठगी गई रकम

  •   शिकायतकर्ता कंवलजीत सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी चब्बा से 32,500
  •  सर्बजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी छन्नी पठानकोट से 40,000 
  •  सतीश कुमार पुत्र बूड़दयाल निवासी बुताला से 37,000
  •   हरमीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी तरसिक्का से 40,000
  •   मलूक सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी बलेल दे कामल जलालाबाद से 30,000
  •   जसविन्दर सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी निजामवाला फिरोजपुर से 30,000
  •  कर्मजीत सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी ख्याला कला अजनाला से 33,000
  •   हरजिन्दर सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी चोगावां से 30,000
  •     भूपिन्दर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह निवासी महिमा पंडोरी से 10,000
  •   लक्खा सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी निजामपुर से 10,000
  •    मनप्रीत कौर पत्नी हरजिन्दर सिंह निवासी चोगावा से 30,000ठगी के शिकार दिव्यांगों का विवरण 
  • जिला जालंधर के 38, जिला लुधियाणा के 51 और जिला अमृतसर के 185 दिव्यांग ठगी का शिकार हुए।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होंगे पूरे खुलासे 
थाना सिविल लाइन के प्रभारी इंस्पैक्टर शिव दर्शन सिंह ने बताया कि अपाहिज व्यक्तियों के साथ साजिश किए जाने का यह मामला गंभीर है। जांच दौरान तसदीक हुई कुल रकम 3,22,500 रुपए है। आरोपी द्वारा शिकायतकत्र्ता को कंपनी बाग में बुलाया गया था। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही उसके द्वारा ओर ठगी का शिकार बनाए गए व्यक्तियों का विवरण सामने आएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!