डी.आर.एम. के आदेशों पर RPF ने रेल ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाई

Edited By Updated: 25 Jan, 2017 08:32 AM

increased protection of rail track

फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. अनुज प्रकाश के आदेशों के बाद आज रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) ने रेलवे स्टेशन के अलावा रेल ट्रैक की सुरक्षा

जालंधर (गुलशन): फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. अनुज प्रकाश के आदेशों के बाद आज रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) ने रेलवे स्टेशन के अलावा रेल ट्रैक की सुरक्षा भी बढ़ा दी। आर.पी.एफ . के इंस्पैक्टर सतवीर सिंह ने अपने स्टाफ  के अलावा पाथ-वे विभाग के सीनियर सैक्शन इंजीनियर व कर्मचारियों के साथ रेल ट्रैक का निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि डी.आर.एम. अनुज प्रकाश ने कल फि रोजपुर में एक मीटिंग के दौरान इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और आर.पी.एफ . के सीनियर कमांडैंट शादां जेब खां को सरहदी इलाकों के अलावा पूरे मंडल में रेल ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। आदेशों के बाद आर.पी.एफ . ने मंगलवार को कई संवेदनशील इलाकों में रेल ट्रैक का निरीक्षण किया।

गौर हो कि पिछले कुछ समय से लगातार हुए रेल हादसों में ज्यादातर हादसे का कारण रेल ट्रैक टूटना ही बताया जा रहा है। इसके बाद रेल मंत्रालय ने सभी जोन व मंडलों को रेल ट्रैक के मैंटीनैंस और सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। दूसरी तरफ  आज सिटी रेलवे स्टेशन पर आर.पी.एफ . और जी.आर.पी. द्वारा ज्वाइंट सर्च अभियान भी चलाया गया। इसमें यात्रियों के सामान के अलावा प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, मुसाफि रखाना इत्यादि में भी सर्च की गई।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!