Edited By Updated: 14 Sep, 2016 02:03 PM

शेरपुर में डेंगू का कहर रुकने का नाम नही ले रहा, जहां हर रोज ...
शेरपुर (अनीश): शेरपुर में डेंगू का कहर रुकने का नाम नही ले रहा, जहां हर रोज डेंगू से प्रभावित मरीजों की गिनती तथा मृत्यु दर बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार स्थानीय बड़ी रोड का गुरदास सिंह फौजी (48) पुत्र हरदेव सिंह डेंगू से पीड़ित था । वह अपना इलाज बरनाला के अस्पताल में करवा रहा था परंतु आज उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि डेंगू से इससे पहले 2 मौत हो चुकी है। डेंगू के कारण हर रोज हो रही मौत के कारण डेंगू से प्रभावित मरीजों में डर का माहौल पाया जा रहा है। जन सहारा क्लब के नेता सुशील गोयल व यूथ नेता सतिंद्रपाल सोनी ने बताया कि कस्बे में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, समाज सेवी नेता संत बाबा निर्मल सिंह औलख व लक्की औलख ने बताया कि पत्ती खलील में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, इसलिए उन्होंने सेहत विभाग से मांग की कि डेंगू को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं नही तो वे संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।