मारपीट कर घायल करने वाले 4 लोगों पर केस दर्ज

Edited By Paras Sanotra,Updated: 07 Jul, 2023 10:33 PM

case registered against 4 people

रंजिश निकालने के लिए मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ थाना वैरोवाल की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

तरन तारन (रमन): रंजिश निकालने के लिए मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ थाना वैरोवाल की पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस समय चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह पुत्र अर्जन सिंह निवासी एकलगड्डा अपने बेटे साजनदीप सिंह के साथ अपने करीबी हरप्रीत सिंह की मदद करने के लिए जा रहा था।

तब पड़ोसी रविंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, गोरा पुत्र संघा सिंह व 2 अज्ञात व्यक्तियों ने जसपाल सिंह का घेराव कर उसके साथ गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। हथियारों से लैस होकर मारपीट कर जसपाल सिंह को घायल करने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार होने से पहले आरोपियों ने जसपाल सिंह को जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस मामले संबंधी पुलिस ने केस दर्ज़ कर लिया है व कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!