बैंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सामने लगाया धरना

Edited By Tania pathak,Updated: 10 Feb, 2021 09:47 AM

woman who accused bains for rape protest

लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला इंसाफ न मिलने का आरोप लगा आज फिर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई

लुधियाना: लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला इंसाफ न मिलने का आरोप लगा फिर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई और ढीली जांच प्रक्रिया को लेकर पुलिस के प्रति रोष व्यक्त किया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस भी उक्त विधायक का साथ दे रही है व राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है और पुलिस के उच्चाधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। उसने चेतावनी दी कि अगर उसे इंसाफ न मिला तो वह पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने को मजबूर होगी।

इस दौरान डी.सी.पी. अश्वनी कपूर व ए.डी.सी.पी. क्राइम रूपिन्द्र कौर भट्टी ने महिला को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया जिस पर वह धरने से उठ गई। महिला ने कहा कि उसकी इंक्वायरी ए.डी.सी.पी. हैडक्वार्टर अश्विनी गोतियाल के पास चल रही है, मगर उसे कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं मिलता। महिला ने कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल से भी मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वह पुलिस कमिश्रर से बात करेंगे।

निलंबित डी.एस.पी. बलविंद्र सेखों ने भी पीड़िता का किया समर्थन 
महिला के समर्थन में आए निलंबित डी.एस.पी. बलविंद्र सिंह सेखों ने कहा कि पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म का मामला ही नहीं दर्ज किया है, उससे इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। सेखों ने इस सारे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि वह महिला को इंसाफ दिलाने के लिए उसका साथ देंगे। बता दें कि इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!