Edited By Kalash,Updated: 23 Mar, 2025 05:22 PM

जालंधर के सिविल अस्पताल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर : जालंधर के सिविल अस्पताल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार देर रात कैनटीन संचालक व पार्किंग ठेकेदार के करिंदे पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हफ्ता वसूली को लेकर ये हमला किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कैनटीन संचालक ने बताया कि वह देर रात काम निपटा कर घर लौट रहा था कि कुछ लोग पार्किंग ठेकेदार के करिंदे से हफ्ता वसूल करने आए थे। जब उसने हफ्ता देने से इनकार किया तो उन्होंने हमला कर दिया। इस दौरान जब लोग मौके पर उन्हें बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें डरा-धमका कर वापिस भेज दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि अली मोहल्ले का रहने वाला एक युवक उनसे मांगता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here