विरासत-ए-खालसा एशिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला अजायब घर बना

Edited By Vaneet,Updated: 10 Aug, 2019 06:53 PM

virasat e khalsa became the most visited abode in asia

पंजाब में आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर बना दुनिया का विलक्षण अजायब घर विरासत-ए-खालसा एशिया में सबसे अधिक...

चंडीगढ़: पंजाब में आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर बना दुनिया का विलक्षण अजायब घर विरासत-ए-खालसा एशिया में सबसे अधिक देखे जाने वाला पवित्र स्थल है जिसका नाम ‘एशिया बुक ऑफ रिकाडर्ज में दर्ज हो गया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने दी। उन्होंने बताया कि गिनीज बुक ऑफ रिकाडर्ज ने इसकी पुष्टि की है कि समूचे एशिया में इस अजायब घर को एक दिन में सबसे अधिक सैलानियों ने देखा।

PunjabKesari

विरासत-ए-खालसा में गत 20 मार्च को 20569 सैलानियों ने दर्शन किए थे। उन्होंने बताया कि वास्तव में इस साल विरासत-ए-खालसा ने तीसरा रिकॉर्ड बनाया है जो ‘लिम्का बुक ऑफ रिकाडर्ज-फरवरी 2019 एडिशन और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकाडर्ज-2020 एडिशन के बाद दर्ज किया गया है। इसकी शानो-शौकत के बारे में उन्होंने बताया कि पंजाब और सिख के गौरवशाली तथा अतुल्य इतिहास और संस्कृति की यादगार के तौर पर बनाए गए विरासत-ए-खालसा के दर्शन करने वालों की संख्या पिछले साढ़े सात सालों में एक करोड़ को पार कर चुकी है। उनके अनुसार यह लाखों-करोड़ों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देश-विदेश के प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों का विरासत-ए-खालसा के दर्शन के लिए आना गर्व की बात है जिस कारण अजायब घर पूरे महाद्वीप में प्रसिद्ध होता जा रहा है। 

PunjabKesari

विरासत-ए-खालसा वास्तुकारों और छात्रों के लिए केस-स्टडी का विषय बन गया है। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव विकास प्रताप ने बताया कि विरासत-ए-खालसा ने कई अन्य पक्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब ऊर्जा विकास एजंसी (पेडा) द्वारा आयोजित करवाए गए ‘स्टेट लेवल एनर्जी कंजरवेशन अवार्ड मुकाबलों में बिजली के सभ्य प्रयोग पर बेहतर प्रबंधन के लिए विरासत-ए-खालसा ने दूसरा इनाम प्राप्त किया है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!