शादी के लिए मना करने पर लड़की की अश्लील फोटो इंटरनेट पर की Viral, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 01 Dec, 2020 10:39 AM

viral photo of girl on refusal for marriage accused arrested

थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन पुलिस रिमांड पर भेज आगे की जांच शुरू कर दी है...

पंजाब: पंजाब के मलोट में पुलिस की तरफ से लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सेवक सिंह पुत्र जगसीर सिंह वासी करीर वाली को इस आरोप में काबू किया है। मिली जानकारी मुताबिक आरोपी लड़की से विवाह करवाना चाहता था परन्तु उसके परिवार द्वारा मना करने के बाद गुस्से में आकर उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दी। 

पुलिस की तरफ से मामले की जांच करने के दौरान रिश्तेदार आरोपी सेवक सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन पुलिस रिमांड पर भेज आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!