Vigilance Action : सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, जानें मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Nov, 2024 07:51 PM

vigilance action clerk of civil surgeon office arrested in hoshiarpur

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार, सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर में तैनात क्लर्क जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।

होशियारपुर : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार, सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर में तैनात क्लर्क जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दर्ज विजीलैंस जांच की गहनता से जांच करने के बाद मामला दर्ज कर यह गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में पाया गया कि उक्त आरोपी जसविंदर सिंह, निवासी गोबिंद नगर, समीप फतेहगढ़ चुंगी, होशियारपुर ने जांच के दौरान 1 जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2016 तक कुल 1,23,13,727 रुपए खर्च किए, जबकि इस अवधि के दौरान उनकी कुल आय 88,15,520 रुपए थी। इस प्रकार उन्होंने अपनी आय से 34,98,207 रुपए अधिक खर्च किए।

प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आय से अधिक संपत्ति को अवैध संपत्ति के रूप में वर्गीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद उक्त क्लर्क जसविंदर सिंह के खिलाफ विजीलैंस थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!