लिव-इन-रिलेशन में रह रही महिला की मारपीट कर वीडियो की सोशल मीडिया पर वायरल

Edited By Vaneet,Updated: 21 Jan, 2020 09:39 PM

video of woman beating up viral on social media

ना भोगपुर की पुलिस चौंकी पचरंगा अधीन पड़ते एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करते एक महिला की गांव की ही महि...

भोगपुर(राजेश सूरी): थाना भोगपुर की पुलिस चौंकी पचरंगा अधीन पड़ते एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करते एक महिला की गांव की ही महिलाओं की तरफ से मारपीट करके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। 

इस गांव की एक महिला नेहा (काल्पनिक नाम) ने कुछ दिन पहले अपने पति से पंचायती तौर पर तलाक लिया था। जिस आदमी के साथ नेहा शादी करना चाहती थी वह किसी अन्य महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। नेहा का तलाक होने से कुछ मिनट बाद जब वह अपने घर के नजदीक पहुंची तो गांव की कुछ महिलाओं और लड़कियों ने एक गोबर के ढेर समीप नेहा को जमीन पर फैंक कर मारपीट करनी शुरू कर दी। वीडियो बना रहे नौजवान मारपीट कर रही महिला को प्रोत्साहन देते दिखाई दे रहे हैं और इस वीडियो को नेट पर डाल कर वायरल करने की बात करते नजर आ रहे हैं। साढ़े सात मिनट लंबी इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग इसके विरोध में आ रहे हैं।

PunjabKesari

क्या है पूरा मामला
इस गांव का एक नौजवान जिसने कि खुद कैमरे आगे आ कर बताया है कि वह गांव में एक महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। किसी कारण इस नौजवान का उक्त महिला के साथ झगड़ा हो गया। इस नौजवान ने गांव की एक अन्य महिला नेहा (काल्पनिक नाम) के साथ बातचीत शुरू कर ली। दो दिन पहले नेहा ने अपने पति को पंचायती तौर पर तलाक दे दिया। नौजवान और नेहा आपस में विवाह करवाना चाहते थे। इस बात का पता जब गांव की एक महिला और उसके पारिवारिक सदस्यों को लगा तो उन्होंने नेहा का तलाक होने से कुछ मिनट बाद ही नेहा पर हमला करके उसकी मारपीट शुरू कर उसकी वीडियो बना ली। इस घटना के दो दिन बाद आज यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है।

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
इस मामले के सबन्ध में जब थाना प्रमुख भोगपुर जरनैल सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीड़िता की तरफ से पुलिस को बयान देने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!