भारत में सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई महिला का नया वीडियो, इस्लाम कबूल करती दिखी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Nov, 2025 08:40 PM

video of indian woman who did not return to india surfaces

पाकिस्तान में निकाह करने वाली भारतीय महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिससे इस बात की पुष्टि होती दिख रही है कि उक्त महिला ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर उक्त महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सर्बजीत...

पंजाब डैस्क : भारत में सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई महिला का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इस्लाम कबूल करती दिख रही हैं। पाकिस्तान में निकाह करने वाली भारतीय महिला का वीडियो सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि होती दिख रही है कि उक्त महिला ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर उक्त महिला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सर्बजीत कौर निकाह कबूल करने की बात करती नजर आ रही है। महिला का कहना है कि वह उक्त युवक को पिछले 9 सालों से जानती है तथा अपनी मर्जी से उसके साथ निकाह कर रही है। उक्त वीडियो सामने आने के इस बात की पूरी तरह से पुष्टि हो गई है कि उक्त महिला ने पाकिस्तानी युवक से निकाह कर लिया है। 

बता दें कि उक्त महिला पाकिस्तान दर्शन करने गए जत्थे में शामिल थी, जोकि वापिस भारत नहीं लौटी। उक्त महिला के वापस न लौटने पर जांच एजैंसियों में हड़कंप मच गया तथा मामले की छानबीन के बाद पता चला कि उक्त महिला ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया है। सर्बजीत कौर कपूरथला में स्थित एक गांव की रहने वाली है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!