दिनदहाड़े युवक की ह\त्या, 2 सगे भाइयों ने चाकू-किरच से किए ताबड़तोड़ वार

Edited By Urmila,Updated: 31 Aug, 2026 10:43 AM

two biological brothers launched a flurry of attacks with knives and daggers

नीय बस स्टैंड के नजदीक रविवार दोपहर दिन-दिहाड़े 2 सगे भाइयों ने कथित पुरानी रंजिश के चलते एक 20 वर्षीय युवक की चाकू व किरच से गोदकर हत्या कर दी।

तरनतारन (रमन): स्थानीय बस स्टैंड के नजदीक रविवार दोपहर दिन-दिहाड़े 2 सगे भाइयों ने कथित पुरानी रंजिश के चलते एक 20 वर्षीय युवक की चाकू व किरच से गोदकर हत्या कर दी। थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात करीब एक मिनट के भीतर हुई। इस दौरान दोनों हमलावरों ने बारी-बारी से युवक पर लगातार करीब 70 वार किए। सड़क के बीच दिन-दिहाड़े किए गए इस हत्याकांड के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार तरनतारन की दाना मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाले गांव कदगिल निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि उनका बेटा जगजीत सिंह उर्फ जीत (20) डी.जे. का कारोबार करता था। करीब एक महीना पहले जगजीत सिंह नरंगाबाद की रहने वाली एक लड़की को शादी करने के लिए घर से अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की और जगजीत सिंह एक साथ रह रहे थे। इसी बात को लेकर लड़की के परिवार के साथ कथित तौर पर रंजिश चली आ रही थी।

तरसेम सिंह के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे उनका बेटा जगजीत सिंह मोटरसाइकिल पर खाने-पीने का कुछ सामान लेने के लिए बस स्टैंड के पास पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के दोनों भाइयों ने कथित तौर पर उसे घेर लिया और सड़क के बीच चाकू तथा किरच से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। गंभीर चोटों के कारण जगजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पिता तरसेम सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि जगजीत सिंह की हत्या लड़की को घर से ले जाकर शादी करने की रंजिश के चलते उसके भाइयों द्वारा की गई है। उधर, डी.एस.पी. जसपाल सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर परिजनों के बयानों पर थाना सिटी तरनतारन में हरप्रीत सिंह और जसप्रीत सिंह दोनों पुत्र बलवंत सिंह, निवासी गांव नरंगाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!