Edited By Kamini,Updated: 25 Jun, 2023 09:24 PM
आतंकवादी रिंदा व लखबीर लंडा के 2 साथियों को गिरफ्तार करने की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तरनतारन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रिंदा के 2 साथियों को हथियारों व नशीले पदार्थो सहित गिरफ्तार किया है।
पंजाब डेस्क : आतंकवादी रिंदा व लखबीर लंडा के 2 साथियों को गिरफ्तार करने की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तरनतारन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रिंदा के 2 साथियों को हथियारों व नशीले पदार्थो सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन पुलिस द्वारा रिंदा के ठिकानों पर छापेमारी की गई जिस दौरान 2 साथियों को काबू किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपी सके भाई बताए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च अभियान दौरान यह बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि 2000 पुलिस कर्मियों की 364 पुलिस टीमों ने रेड की है। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह व उसका भाई वतनदीप सिंह के रूप में हुई है। काबू किए गए आरोपियों से 2 पिस्तौल, 285 जिंदा कारतूस, 100 ग्राम अफीम, 250 किलो लाहन बरामद हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here