Edited By Urmila,Updated: 17 Sep, 2022 12:23 PM

ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला मामले को लेकर अहम खबर सामने आई है।
लुधियाना: ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला मामले को लेकर अहम खबर सामने आई है। टेंडर घोटाले में आढ़ती कृष्ण लाल धोतीवाला पर विजिलेंस टीम ने शिंकजा कसा है। तीसरी गिरफ्तारी कृष्ण लाल धोतीवाला के बाद आढ़ितयों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस को इस गिरफ्तारी दौरान काफी कामयाबी हासिल हुई है। आरोपी कृष्ण लाल का लेपटॉप और बिल बुके भी हाथ लगी है। इन बिल बुकों और लेपटॉप को खंगालने के बाद कई परतें खुलकर सामने आने की संभवना है।
विजिलेंस द्वारा आढ़ती कृष्ण लाल धोतीवाला को कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन का रिमांड मिला है। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और ठेकेदार तेलूराम की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपी संदीप भाटिया, राकेश सिंगला, मीनू मल्होत्रा और इंद्रजीत सिंह अभी फरार चल रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल का भाई सुरिंदर लाल भी यही कारोबार करता है। आढ़ती कृष्ण लाल का बेटा संजय भी बिजनेस देखता है। जिक्रयोग्य है कि आरोपी कृष्ण लाल के शैलर और पेट्रोल पंप भी है। बताया जा रहा है कि आरोपी आढ़ती कृष्ण लाल उत्तर प्रदेश और बिहार से सस्ती अनाज खरीद कर पंजाब में अधिक दामों से बेचता था, फर्जी बिल भी बनाता था और इसके अलावा सड़ा-गला अनाज मिक्स कर बेचता था। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कृष्ण लाल शैलर से सिंगला की गायब हुई फाइलों को लेकर भी सवाल-जवाब किए जाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू सहित 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ट्रांसपोर्टेशन घोटाले में फंसे भारत भूषण आशू पटियाला जेल में बंद है। बता दें कि पूर्व मंत्री आशू ने कोर्ट में अपनी जमानत की पटीशन दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here