Edited By Vatika,Updated: 02 Jan, 2023 01:42 PM

4 जनवरी को इंदी को भगोड़ा करार करना था
लुधियाना (राज): बहुचर्चित अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन घोटाले में नामजद पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के नजदीकी इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदी ने आज विजिलेंस के आगे सरेंडर कर दिया है। बता दें कि कोर्ट ने 4 जनवरी को इंदी को भगोड़ा करार करना था लेकिन इससे पहले ही आज उसने सरेंडर कर दिया।

क्या है मामला
बता दें फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में हुए टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आशू इस समय जेल में बंद है। इस मामले में आर.के. सिंगला का नाम भी सामने आया था। आपको यह भी बता दें आशू पर डिप्टी डायरेक्टर आर.के. सिंगला के जरिए मंडियों से अनाज उठाने में टेंडर घोटाले का आरोप है। विजिलेंस द्वारा पकड़े गए ठेकेदार तेलू राम ने विजिलेंस को दिए बयान में ये कहा था कि उसने मंत्री को मिलने के लिए उनके पी.ए. को 6 लाख रिश्वत दी थी और टेंडर लेने के लिए भी आर.के. सिंगला के जरिए मंत्री को 20 लाख रुपए दिए थे। इसी आधार पर आशू को इस मामले में नामजद कर 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।