फिरोजपुर और फाजिल्का के एस.एस.पी. तबदील

Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 Jan, 2020 01:00 PM

transfer of ssp of ferozepur and fazilka

पंजाब सरकार द्वारा फिरोजपुर और फाजिल्का के एस.एस.पी. सहित 2 आई.ए.एस., 2 पी.सी.एस. अधिकारियों का तबादला किया गया है।

चंडीगढ़/ फिरोजपुर(भुल्लर,गुलाटी): पंजाब सरकार द्वारा फिरोजपुर और फाजिल्का के एस.एस.पी. सहित 2 आई.ए.एस., 2 पी.सी.एस. अधिकारियों का तबादला किया गया है। फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर का तबादला भी किया गया है।

फिरोजपुर के एस.एस.पी. विवेकशील सोनी आई.पी.एस. को बदल कर फाजिल्का और भुपिन्दर सिंह पी.पी.एस. को फाजिल्का से बदल कर फिरोजपुर का एस.एस.पी. लगाया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार सिविल अधिकारियों में मनप्रीत सिंह आई.ए.एस. को विशेष सचिव, पशु पालन, मछली पालन और डेरी विकास लगाया गया है, जबकि उनकी जगह अरविन्द पाल सिंह संधू आई.ए.एस. को फाजिल्का का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है। इसी तरह मिस पूनम सिंह पी.सी.एस. को सहायक कमिश्नर (शिकायतें) फाजिल्का के तौर पर तबदील किया गया है, जबकि विनोद कुमार बांसल पी.सी.एस. को एस.डी.एम. अबोहर लगाया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!