पंजाब में दर्दनाक हादसा! थार में सवार दो जिगरी दोस्तों की एक साथ मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 01 Aug, 2025 12:20 PM

tragic accident in punjab

गढ़शंकर के गांव कोट फतूही के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में थार गाड़ी में सवार दो नौजवान दोस्तों की मौत हो गई।

गढ़शंकर (राम पाल भारद्वाज) : गढ़शंकर के गांव कोट फतूही के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में थार गाड़ी में सवार दो नौजवान दोस्तों की मौत हो गई। हादसा थार गाड़ी के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकराने के कारण हुआ।

मृतक युवकों की पहचान हर्षदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी गांव ढाडा खुर्द और हरसिमरत सिंह पुत्र पवित्र सिंह निवासी गांव मुखो मजारा के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उक्त दोनों युवक जिगरी दोस्त थे, जो पहली कक्षा से ही सहपाठी थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!