हादसा : खड़े ट्रक से टक्कराई तेज रफ्तार कार, मंजर देख सहमे लोग, 3 की दर्दनाक मौ'त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jun, 2025 07:41 PM

tragic accident high speed car collides with parked truck

लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक्टिवा स्कूटी की पार्टी कर लौट रहे एक परिवार का भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मामी, भांजा समेत 3 की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए।

कुप्पकलां (गुरमुख): लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक्टिवा स्कूटी की पार्टी कर लौट रहे एक परिवार का भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मामी, भांजा समेत 3 की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए।

ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि बीती देर रात लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव कुप्पाखुर्द के पास हाईवे पर एक ट्रक का टायर पंचर होने के कारण खड़ा था, जिसमें तेज रफ्तार आई-20 गाड़ी टक्करा गई, जिसमें गांव शेरवानी कोट (टोहाना) की 50 वर्षीय कौशर पत्नी मोहम्मद अशरफ, उसके छोटे भांजे मोहम्मद साहिद पुत्र मोहम्मद हनीफ और रोहित निवासी मालेरकोटला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक शाहिद की पत्नी फातिमा और बच्चा तहमूद गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मालेरकोटला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शाहिद की पत्नी फातिमा द्वारा खरीदी गई नई एक्टिवा स्कूटी की परिवार पार्टी करने के बाद देर रात मलेरकोटला लौट रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!