लो जी और खा लो चटकारे लेकर चाप और मोमोज... हैरान कर देने वाली खबर आई सामने

Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2025 02:15 PM

those who eat chaap and momos alert

चांप और मोमोज खाने वाले सावधान हो जाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 2 फैक्टरियों पर छापामारी की गए।

अमृतसर (दलजीत) : चाप और मोमोज खाने वाले सावधान हो जाएं। शहर में कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट के उल्ट काम करते हुए गंदगी में चाप और मोमोज तैयार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज ऐसी ही अन्नगढ़ स्थित 2 फैक्टरियों पर छापामारी की गए। चाप बनाने वाली उक्त फैक्ट्रियों के पास न तो फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट के तहत कोई लाइसैंस था और गंदगी के आलम में चाप तैयार की जा रही थी। मार्कीट में सप्लाई करने वाली चाप पर मक्खियों व मच्छर पनप रहे थे। विभाग ने दोनों फैक्टरियों को सील कर चालान कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार रूप नगर में मोमोज बनाने वाली फैक्टरी की वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग गलत काम करने वालों के खिलाफ छापेमारी कर रहा है। अमृतसर में सहायक कमिश्नर फूड राजिंदर पाल सिंह द्वारा पहले से ही मिलावटखोरी खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही हैं, वहीं अब मापदंड पर खरे न उतरने वाले मोमोज और चांप बनाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

डी.सी. साक्षी साहनी के नेतृत्व में अन्नगढ़ स्थित 2 फैक्टरियों को सील कर चालान किया गया है। इसके अलावा रामबाग स्थित एक अदारे का चालान किया गया है। उक्त प्रतिष्ठान द्वारा शहर में मोमोज और चांप सप्लाई की जाती थी। राजिन्द्र पाल सिंह ने कहा कि अन्नगढ़ में चांप बनाने वाली फैक्टरियों के पास न तो फूड सेफ्टी का कोई लाइसैंस था और ट्रेड सिस्टम का भी बुरा था, बाथरूम गंदे थे तथा चाप बनाने वाले वर्करों की मैडीकल जांच नहीं हुई थी। इसी तरह रामबाग स्थित डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा फ्रिज में रखे गए मोमोज और चांप भी सही नहीं दिखे। न तो समाप्ति अवधि और न ही कब बनाए हुए हैं, के संबंधी में कोई जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि उक्त अदारे का भी चालान किया गया है। राजिंद्रपाल सिंह ने बताया कि 3 चाप, एक माेमोज व एक सॉस का सैंपल तीनों अदारों से लिया गया है। इसके अलावा शहर में स्थित अन्य चाप और मोमोज बनाने वाली फैक्टरियों व अदारों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों के विरुद्ध चल रही प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्त्ता का नाम विभाग द्वारा गोपनीय रखा जाएगा। इस अवसर पर फूड इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह, फूड इंस्पैक्टर सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग के साथ विजीलैंस की टीम का भी रहा साथ

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज की गई कार्रवाई में विजीलैंस टीम के अधिकारी भी शामिल थे। विजीलैंस एस.एस.पी. लखबीर सिंह जोकि एक ईमानदार व मेहनती पुलिस अधिकारी हैं और लंबे समय से अमृतसर में सेवा कर रहे हैं, ने पहले ही बहुत अच्छा काम किया है। अब स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विजीलैंस की टीम मिलावटखोरी करने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!