Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Feb, 2025 09:25 PM

ग्लाडा में पुराने सी.ए. व ए.सी.ए. की वापसी हो गई है।
लुधियाना (हितेश) : ग्लाडा में पुराने सी.ए. व ए.सी.ए. की वापसी हो गई है। यहां बताना उचित होगा कि पंजाब सरकार द्वारा वीरवार को आई.ए.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों की ट्रांसफ़र लिस्ट जारी की गई है, उसमें गलाडा के सी.ए. व ए.सी.ए. की भी बदली कर दी गई है, जिसके तहत संदीप कुमार को ग्लाडा मुख्य प्रशासक और ओजस्वी को ए.सी.ए. लगाया गया है। यह दोनों ही ऑफिसर इससे पहले भी ग्लाडा में सी.ए. व ए.सी.ए. के पद पर रह चुके हैं। हालांकि ई.ओ. के रूप में अमन गुप्ता को पहले की तरह ही बरकरार रखा गया है।
हरप्रीत व विनीत को नही मिली पोस्टिंग
सरकार द्वारा ग्लाडा के सी.ए. हरप्रीत सिंह व ए.सी.ए. विनीत कुमार को ट्रांसफर के बाद कोई नई पोस्टिंग नही दी गई है, उन दोनों को पर्सनल डिपार्टमेन्ट में रिपोर्ट करने के लिए बोला गया है।