कर्फ्यू में इस जोड़े ने किया सादगी से विवाह,सिर्फ 14 परिजन ही हुए शामिल

Edited By swetha,Updated: 30 Mar, 2020 10:06 AM

the couple marries simplicity in curfew compliance with rules

शाही शहर पटियाला में ‘कोरोना वायरस ’ के कारण लगे कर्फ्यू के दौरान एक जोडे ने सादे ढंग से विवाह करवाया।

पटियाला (परमीत): शाही शहर पटियाला में ‘कोरोना वायरस ’ के कारण लगे कर्फ्यू के दौरान एक जोडे ने सादे ढंग से विवाह करवाया। दूल्हा और दुल्हन दोनों तरफ से सिर्फ 14 व्यक्ति ही शादी में शामिल हुए। गुरमनजोत और मनिन्दर कौर का यह विवाह यहां धोबी घाट गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुआ। विवाह बिल्कुल सादगी के साथ कर दूल्हा-दुल्हन ने सभी लोगों को संदेश दिया कि विवाह पर लाखों रुपए खर्च करने की अपेक्षा सादगी से भी विवाह किया जा सकता है।

नवदमप्ति ने बताया कि हम जिला प्रशासन से बाकायदा परवानगी लेकर विवाह किया है। विवाह में 20 के करीब व्यक्ति को शामिल होने की इजाजत मिली थी। दोनों तरफ से 7-7 रिश्तेदार कुल 14 रिश्तेदार ही शामिल हुए। सबने एक-दूसरे को बधाई दी। लडकी मनिन्दर कौर ने बताया कि चाहे सादगी के साथ विवाह हुआ है। परन्तु उसे खुशी है कि प्रशासन ने परवानगी दी। सब कुछ सुख शांति से समपन्न हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!