Punjab: नशे में धुत लड़की के Viral Video ने मचाया हड़कंप, चौंकाने वाले खुलासे

Edited By Kamini,Updated: 29 Jan, 2025 08:41 PM

the case of the viral video of a drunk girl

पंजाब में एक लड़की के वायरल हो वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है।

मोगा : पंजाब में एक लड़की के वायरल हो वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। बता दें पंजाब का युवक वर्ग नशे की दलदल में फंसता ही जा रहा है। वहीं नशे में धुत एक लड़की का वीडियो गत दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला पंजाब के मोगा जिले के कस्बा कोट इसे खान से सामने आया है, जहां  गत दिन एक लड़की नशे में धुत सड़कों पर घूमती हुई नजर आई, जो ठीक से खड़ी भी नहीं हो रही थी। यही नहीं लड़की की बाजू पर नशीले इंजेक्शनों के जख्म भी दिखाई दिए।

इस मामले को लेकर थाना कोटईसे खां की प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि गत दिवस नशे में धुत्त एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की गई। उक्त लड़की से पूछताछ के दौरान कई हैरानीजनक खुलासे हुए। उसने बताया कि वह रोजाना जीभ पर रखने वाले गोली के अलावा 5 से 6 प्रीगैबलिन गोली लेती है। लड़की खुलासा किया कि उसकी इस हालत की जिम्मेदार मनजीत कौर नाम की महिला है, जिसने कई लड़कों की जिन्दगी बर्बाद कर दी है। महिला लड़कियों को नशा देकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाती थी और ग्राहकों से 300 रुपए लेती थी, जिसमें से 150 उसे देती थी। पीड़ित लड़की ने बताया कि पहले महिला उसे 500 से 600 रुपए थी लेकिन अब वह सिर्फ नशे के लिए ही पैसे देती है। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता की मौत हो चुकी है और उका भाई भी नशे का आदी है। 

लड़की को गांव जनेर के नशा छुड़ाओ केन्द्र में ले जाकर मैडीकल ट्रीटमैंट करवाया गया। इसके अलावा आज भी सिविल अस्पताल कोटईसे खां से मैडीकल चैकअप करवाया गया। लड़की का कहना है कि वह ठीक होने चाहती और इस नशे को छोड़ना चाहती। उसे उसके घर जाना है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!