Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2023 05:09 PM
लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती सूरत सिंह खालसा को आज छुट्टी मिलने जा रही है।
लुधियाना (विजय) : लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती सूरत सिंह खालसा को आज छुट्टी मिलने जा रही है। जानकारी के अनुसार वह जून 2016 से लगातार इस अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी छुट्टी को लेकर आज भारी मात्रा में पुलिस अस्पताल में तैनात हैं। सूरत सिंह खालसा को उनके घर भारी सुरक्षा के साथ एंबुलेंस में लेकर जाया जा रहा है। इस दौरान लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने पुष्टि की है कि अब सूरत सिंह खालसा मरणव्रत नहीं करेंगे। एंबुलेंस को सुरक्षा देने के लिए सीनियर अफसर उनके साथ हैं। फिलहाल वह अभी घर रहेंगे उसके बाद ही मोर्चे पर जाएंगे। जरूरत पड़ने पर डाक्टरों की एक टीम उनके साथ जांच के लिए जाएगी।
आपको बतां दे सूरत सिंह खालसा (89) गत जनवरी महीने में कौमी इंसाफ मोर्चे के दौरान 8 दिन तक मरणव्रत पर रहे थे। यह भी बता दें कुछ दिन पहले भी समर्थक उन्हें मोर्चे में ले जाने के लिए अस्पताल आए थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था क्योंकि तबीयत ठीक नहीं थी। इस दौरान पुलिस के साथ मोर्चे के सदस्यों की धक्का मुक्की भी हुई थी। सूरत सिंह खालसा पिछले कई सालों से मरणव्रत रख चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here