जाखड़ ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- पश्चिम बंगाल या पुडुचेरी नहीं है पंजाब

Edited By Mohit,Updated: 31 Dec, 2020 05:31 PM

sunil jakhar spoke on bjp

पंजाब में मोबाइल टॉवर को क्षति पहुंचाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शिकायत पर........

चंडीगढ़ः पंजाब में मोबाइल टॉवर को क्षति पहुंचाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शिकायत पर राज्यपाल वी पी सिंह बदनोर के प्रदेश मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को तलब करने के फैसले को ‘गैरजरूरी‘ करार देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनिल जाखड़ ने कहा कि राज्यपाल को याद रखना चाहिए कि पंजाब पश्चिम बंगाल या पुडुचेरी नहीं है। जाखड़ ने इसी के साथ भाजपा पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन से ‘ध्यान भटकाने‘ की कोशिशों का आरोप लगाया। 

उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि पंजाब में मोबाइल टावरों को क्षति पहुंचाने के पीछे कुछ ऐसी पाटिर्यों के इशारे पर काम करने वाले लोग हो सकते हैं जो कि किसानों के शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से किए जा रहे आंदोलन को बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं की दी गई ‘बेबुनियाद‘ जानकारी के आधार पर राज्यपाल के प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को तलब करने के ‘गैरजरूरी‘ फैसले पर अफसोस जताया। उन्होंने राज्यपाल के प्रदेश के मामलों में ‘बिना किसी कारण से दखल दिए जाने‘ की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश के संघीय ढांचे के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक पदों की स्वायत्तता की समर्थक रही है पर राज्यपाल का प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में बिना वजह दखल स्वीकार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब न तो पश्चिम बंगाल है और ना ही पुडुचेरी, जहां राज्यपाल स्थानीय राजनीति में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के उल्ट जा कर की जा रही ऐसी कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा जो चिंता जता रही है, अकारण है क्योंकि पिछले कई महीनों से किसानों का आंदोलन जारी है लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसान कड़ाके की ठंड में देश को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो भाजपा नेताओं की कॉर्पोरेट के साथ सांठगांठ जगजाहिर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को कार्पोरेट व टावरों की ज्यादा फिक्र है जबकि किसानों की आवाज उनके कानों तक नहीं पहुंच रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!