सुबेग सिंह केंद्रीय जेल पटियाला से रिहा

Edited By swetha,Updated: 19 Nov, 2019 08:20 AM

subeg singh released from central jail patiala

पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके केंद्र सरकार द्वारा जिन 8 सिख कैदियों को रिहा करने का फैसला किया गया था, उनमें से एक सुबेग सिंह को देर शाम केंद्रीय जेल पटियाला से रिहा कर दिया गया है।

पटियाला(बलजिन्द्र): पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके केंद्र सरकार द्वारा जिन 8 सिख कैदियों को रिहा करने का फैसला किया गया था, उनमें से एक सुबेग सिंह को देर शाम केंद्रीय जेल पटियाला से रिहा कर दिया गया है। सुबेग सिंह के रिश्तेदार उसको लेने के लिए आए हुए थे।

सुबेग सिंह के भी जमानती बॉन्ड भरवाने के बाद ही रिहा किया गया। वह 1995 में कत्ल के केस में जेल गया था। जब बुड़ैल जेल ब्रेक हुई तो सुबेग सिंह को उस मामले में नामजद किया गया था। हालांकि बाद में वह इस मामले में से बरी हो गया था, पर फिर भी हर बार पुलिस की नैगेटिव रिपोर्ट के कारण उसकी रिहाई न हो सकी। अब केंद्र सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके जिन 8 सिख कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया गया है, उनमें सुबेग सिंह का नाम भी शामिल था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!