MBBS की पढ़ाई कर रहे स्टूडैंट की भोपाल में मौत

Edited By Vatika,Updated: 03 Oct, 2019 11:10 AM

student died in bhopal

स्थानीय एक दंपति डाक्टर के बेटे की भोपाल में रोड एक्सीडैंट के दौरान मौत हो जाने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है।

तरनतारन(रमन ): स्थानीय एक दंपति डाक्टर के बेटे की भोपाल में रोड एक्सीडैंट के दौरान मौत हो जाने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है। अर्जुन सिंह 24 साल पुत्र डा. बलविंदर सिंह निवासी अर्जुन हॉस्पिटल भाग शाह मोहल्ला तरनतारन जो भोपाल में एम.बी.बी.एस.की पढ़ाई कर रहा था।

यह उसकी डाक्टरी पढ़ाई का आखिरी साल था। अर्जुन सिंह का आज सुबह मोटरसाइकिल पर जाते समय भोपाल में रोड एक्सीडैंट हो गया जिसके दौरान उसके सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। अर्जुन सिंह के पिता डा. बलविंदर सिंह जो जिला तरनतारन के कस्बा कसेल में बतौर एस.एम.ओ. तैनात हैं और माता प्रभप्रीत कौर प्राइवेट डाक्टर हैं। इस खबर के सुनने से शहर में मातम छा गया। अर्जुन सिंह का शव वीरवार सुबह तरनतारन पहुंचेगा। जिक्रयोग है कि 24 साल के अर्जुन सिंह का आज जन्मदिन भी था और आज ही उसकी मृत्यु हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!