अगर किया ये काम तो लगेगा 21 हजार का जुर्माना, रहें Alert

Edited By Kalash,Updated: 19 Jan, 2025 01:59 PM

strict order fine 21 thousand

अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसे 21000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

पंजाब डेस्क : भोग समारोह के दौरान अक्सर जलेबी और पकौड़े परोसे जाते हैं। इसे लेकर बड़ा फैसला आया है। जानकारी के अनुसार बठिंडा जिले के रामपुरा फूल की ढिक्ख गांव पंचायत ने फैसला लेते हुए भोग समारोह के दौरान जलेबी और पकौड़े परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद अब अब भोग के दौरान जलेबी और पकौड़े नहीं परोसे जाएंगे और अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसे 21000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

इसे लेकर पंचायत ने कहा है कि फिजूलखर्ची को रोकने और शोक रस्मों में सादगी को बढ़ावा देने के मकसद से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि दिखावे के कारण आर्थिक बोझ बढ़ता है और दिवंगत आत्मा को शांति देने के लिए आयोजित किए जाने वाला भोग पवित्र होता है। इसके चलते उन्होंने लोगों को दाल-रोटी या लंगर के रुप में भोजन परोसने की अपील की है। वहीं इन आदेशों का उल्लंघन करने पर 21,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इस जुर्माने के पैसे को गांव के बुनियादी ढांचे की मुरम्मत या जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए उपयोग किया जाएगा।           

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!