जगराओं: शार्ट सर्किट से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 5 पवित्र स्वरूप अग्नि भेंट(वीडियो)

Edited By Vaneet,Updated: 04 Sep, 2019 01:24 PM

गांव शेरपुरा खुर्द में स्थित गुरुद्वारा साहिब में लगे ए.सी. में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई...

जगराओं(सुख जगराओं): गांव शेरपुरा खुर्द में स्थित गुरुद्वारा साहिब में लगे ए.सी. में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिस कारण सुख आसन में पड़े श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पांच स्वरूप अग्नि भेंट हो गए। घटना सुबह 9 बजे के बाद की बताई जा रही है। घटना का पता तब लगा जब आग गुरुद्वारा साहिब से बाहर आ गई। आग देखने के बाद लोगों ने शोर मचाया दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब के बाहर एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने में लग गए। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

इस दुखद घटना के कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पांच पवित्र स्वरूप अग्नि भेंट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्यवाही शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह आग सुख आसन वाले कमरे में लगे ए.सी. में हुए शार्ट सर्किट के कारण लगी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!