Edited By Kalash,Updated: 24 Mar, 2024 01:17 PM
सरकारी स्कूलों में 6वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली नाबालिग लड़कियों के लिए यह व्यवस्था की गई है
चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर को घटाने के लिए राज्य की 6.80 लाख नाबालिग लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में 6वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली नाबालिग लड़कियों के लिए यह व्यवस्था की गई है।
पंजाब के अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों में पढ़ती लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान सफाई को ध्यान में रखते हुए 11 करोड़ रूपए का बजट खर्च किया जाएगा। बजट में लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन देने के साथ-साथ विशेष शौचालय भी बनाए जाएंगे। पंजाब शिक्षा विभाग ने सैनिटरी नैपकिन खरीदने का ठेका 6 फरवरी 2023 को दो कंपनियों को दिया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here