Edited By Kamini,Updated: 30 Mar, 2023 10:10 PM

महानगर में कोरोना के एक मरीज की मौत होने से सूचना प्राप्त हुआ है।
लुधियाना (सहगल): महानगर में कोरोना के एक मरीज की मौत होने से सूचना प्राप्त हुआ है। 52 वर्षीय मरीज मोहन दई ओसवाल अस्पताल में भर्ती था। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार मृतक मरीज काफी समय से पीलिया से पीड़ित था उसे कल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज उसकी मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में 8 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनमें से 6 मरीज जिले के रहने वाले हैं, इनमें 2 हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं जिसमें एक 20 वर्षीय महिला सी.एम.सी. अस्पताल के नजदीक रहने वाली हैं जबकि दूसरी 48 वर्षीय महिला देव नगर की निवासी है। इसके अलावा 36 वर्षीय पॉजिटिव महिला मरीज चक मंडी खन्ना, 62 वर्षीय महिला सेंसोवाल कला तथा 75 वर्षीय महिला बस्ती जोधेवाल की रहने वाली है। इसके अलावा एक 52 वर्षीय मरीज जो करनैल सिंह नगर का रहने वाला बताया जाता है पॉजिटिव आने के बाद लापता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here