सावधान! पता पूछने के बहाने आए युवक, पलभर में घटना को अंजाम देकर फरार

Edited By Kamini,Updated: 13 Feb, 2026 12:01 PM

snatching with woman

गर कोई अनजान व्यक्ति आपके घर के दरवाजे पर आकर पता पूछे, तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह लुटेरा या स्नैचर हो सकता है।

दीनानगर (हरजिंदर गोराया): अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके घर के दरवाजे पर आकर पता पूछे, तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह लुटेरा या स्नैचर हो सकता है। ऐसा ही एक मामला धारीवाल के डडवां रोड पर स्थित गोल्डन एवेन्यू में सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने एक महिला की बालियां छीन लीं और भाग गए।

PunjabKesari

जानकारी देते हुए पीड़ित महिला किरण बाला और उनके देवर सुरिंदर महाजन ने बताया कि वे अपने घर में थे और किरण बाला गेट के पास कुर्सी पर बैठी थीं। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार 2 युवक आए और किसी का पता पूछा। जानकारी न होने पर वे एक बार आगे बढ़ गए, लेकिन फिर मोटरसाइकिल मोड़कर वापस आ गए। उनमें से एक मोटरसाइकिल से उतरा और गेट पर आकर पानी मांगने लगा। हालांकि परिवार की बहू ने युवक को बाहर जाने को कहा, लेकिन मौका देखते ही उसने कुर्सी पर बैठी किरण बाला से दोनों बालियां झपट लीं। इसके बाद वह पहले से स्टार्ट मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर तेजी से फरार हो गया।

यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि इन लुटेरों ने इस घर में वारदात करने से पहले दूसरे घर की एक महिला का पता पूछने की भी कोशिश की थी। पीड़ित परिवार ने पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। सूचना मिलते ही DSP कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास के दूसरे CCTV कैमरे भी खंगाल रही है ताकि लुटेरों के बारे में सुराग मिल सके, हालांकि पुलिस अभी कैमरे के सामने कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!