पंजाब में आर्थिक रिकवरी के संकेत, 5 महीने बाद फिर बढ़ी GST कलेक्शन

Edited By Tania pathak,Updated: 07 Nov, 2020 09:24 AM

signs of economic recovery in punjab

पंजाब में कोरोना के बाद आर्थिक रिकवरी के संकेत मिलने लगे हैं। राज्य में लगभग 5 महीने बाद जी.एस.टी. कलेक्शन में बढ़ौतरी होती हुई दिखाई दे रही है। राज्य को आर्थिक रूप से फिर मजबूती...

जालंधर (धवन) : पंजाब में कोरोना के बाद आर्थिक रिकवरी के संकेत मिलने लगे हैं। राज्य में लगभग 5 महीने बाद जी.एस.टी. कलेक्शन में बढ़ौतरी होती हुई दिखाई दे रही है। राज्य को आर्थिक रूप से फिर मजबूती के रास्ते पर लाने के लिए मुख्यमंत्री अमरेन्द्र ने अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह आहलूवालिया के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय आॢथक कमेटी गठित की थी जिसने पिछले समय में राज्य सरकार को कई प्रकार के आर्थिक कदम उठाने को कहा।

पंजाब में अक्तूबर 2020 में जी.एस.टी. राजस्व कलेक्शन 1060.76 करोड़ रही जबकि पिछले साल यह इसी अवधि में 929.52 करोड़ थी जिसमें 14.12 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई। कोरोना के दौर में पंजाब में पहले 5 महीनों में आर्थिक गतिविधियों में मंदी का दौर आ गया था। परन्तु जैसे-जैसे कोरोना में कमी आती गई वैसे-वैसे आॢथक गतिविधियों में सुधार के संकेत मिलने लगे।

अक्तूबर में राज्य को जी.एस.टी. से प्रस्तावित राजस्व 2403 करोड़ मिलने की उम्मीद थी। इसलिए अक्तूबर महीने में ही जी.एस.टी. का मुआवजा 1343 करोड़ बनेगा जोकि केंद्र ने अदा करना है। अगर अप्रैल से सितम्बर महीने तक की सामूहिक मुआवजा राशि को देखा जाए तो यह 10,843 करोड़ रुपए बनती है। राष्ट्रीय स्तर पर शुद्ध जी.एस.टी. कलेक्शन अक्तूबर 2020 में 1,05,155 करोड़ रुपए प्रस्तावित था जबकि राष्ट्रीय शुद्ध जी.एस.टी. राजस्व कलेक्शन इस महीने 95,380 करोड़ रही। 

अप्रैल से अक्तूबर 2020 तक राष्ट्रीय शुद्ध जी.एस.टी. राजस्व कलेक्शन 5,59,746 करोड़ रही जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह कलेक्शन 7,01,673 करोड़ रही जोकि 20.22 प्रतिशत की गिरावट का संकेत देती है।

आबकारी व कराधान विभाग के अनुसार 2019 में अप्रैल महीने में जी.एस.टी. कलेक्शन 1304.13 करोड़ थी जबकि इस वर्ष कोरोना के कारण यह 156.28 करोड़ रह गई। मई महीने में जी.एस.टी. कलेक्शन 998.13 करोड़ थी जबकि इस वर्ष 514.03 करोड़ रही। जून महीने में पिछले साल जी.एस.टी. कलेक्शन 950.36 करोड़ रही। जबकि इस वर्ष 869.66 करोड़ रही। जुलाई महीने में पिछले साल यह 1548.15 करोड़ थी जबकि इस वर्ष 1103.31 करोड़ रही। अगस्त महीने में यह पिछले साल 1014.03 करोड़ रही जबकि इस वर्ष यह 987.20 करोड़ रही।

सितंबर महीने में पिछले साल यह 974.96 करोड़ रही जबकि इस बार इसमें बढ़ौतरी दिखाई दी तथा यह 1055.24 करोड़ रही। अक्तूबर महीने में पिछले साल यह 929.52 करोड़ थी जबकि इस बार इसमें बढ़ौतरी हुई तथा यह बढ़कर 1060.76 करोड़ हो गई।

केंद्र ने पिछले कई महीनों का GST बकाया अदा नहीं किया
जी.एस.टी. की क्षतिपूर्ति केंद्र को करनी है जबकि अभी तक केंद्र से पंजाब को जी.एस.टी. का मुआवजा पिछले कई महीनों से नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने दिल्ली में किसानों के मुद्दे को लेकर जो धरना दिया था उसमें जी.एस.टी. का बकाया अदा न करने का मुद्दा भी शामिल था। मुख्यमंत्री इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री को कई बार लिख चुके हैं।  

अप्रैल से अक्तूबर तक जी.एस.टी. कलेक्शन में कोरोना के कारण आई गिरावट
कराधान विभाग का मानना है कि पिछले 2 महीनों से राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं। आबकारी कमिश्नर कार्यालय का मानना है कि अप्रैल से अक्तूबर 2020 तक राज्य में जी.एस.टी. कलैक्शन 5746.48 करोड़ रही जबकि पिछले साल इसी अवधि में जी.एस.टी. कलेक्शन 7719.86 करोड़ थी। इस तरह कोरोना के कारण राज्य को आर्थिक रूप से लगभग 25.56 प्रतिशत राजस्व में कमी का नुक्सान झेलना पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!