सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Kamini,Updated: 06 Jul, 2022 07:47 PM

sidhu musewala murder case gangster jaggu bhagwanpuria on 5 day police remand

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच मानसा अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड........

मानसा (संदीप मित्तल) : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच मानसा अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले जग्गू भगवानपुरिया को 7 दिन के पुलिस रिमांड  पर भेजा गया था, जो आज समाप्त हो गया। इसके बाद उसे आज अदालत में पेश किया गया।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस जग्गू भगवानपुरिया को पूछताछ के लिए दिल्ली से मानसा ले आई थी। कोर्ट से पुलिस रिमांड मिलने के बाद उन्हें मानसा सी.आई.ए. स्टाफ में रखा गया था। उसे आज दूसरी बार मानसा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला। जग्गू पर शूटरों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। जग्गू की पेशी को लेकर सी.आई.ए. स्टाफ को जाता रास्ता पुलिस अधिकारियों द्वारा बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। इससे पहले उन्हें सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा एक सिविल अस्पताल मैडीकल के लिए ले जाया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!