Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2022 11:27 AM
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
लुधियाना (राज): सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल, पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाले को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतवीर सिंह के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पेट्रोल पंप पर फॉर्च्यूनर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की सी.सी.टी.वी. फुटेज वायरल हुई थी, उसी में सतवीर सिंह शामिल था। फिलहाल पुलिस का कहना हैं कि अन्य आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा प्रैस कांफ्रैंस करके आरोपियों को लेकर और भी खुलासे किए जाएंगे।