Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2026 04:25 PM

रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति पर पिस्तौल से फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
जलालाबाद (बंटी दहूजा): रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति पर पिस्तौल से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पहले दोनों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और फिर एक आरोपी ने उस पर गोली चला दी।
थाना सिटी जलालाबाद के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि राज सिंह निवासी चक्क काठगढ़ उर्फ दरोगा ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, 25 नवंबर 2026 को रात करीब 8 बजे वह रेलवे स्टेशन जलालाबाद के पास अपने घर के नजदीक था। इसी दौरान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू निवासी चक्क काठगढ़ और जसनदीप सिंह निवासी कमरेवाला ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू ने पिस्तौल से उस पर सीधा फायर कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।