Petrol Pump पर हुई चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, साजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

Edited By Radhika Salwan,Updated: 25 Jun, 2024 06:44 PM

shocking revelation of theft at petrol pump

जालंधर के अप्रा में स्थित पैट्रोल पंप पर 3 लूटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आई थी।

पंजाब डेस्क: जालंधर के अप्रा में स्थित पैट्रोल पंप पर 3 लूटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आई थी। लूटेरों द्वारा 3 लाख 5 हजार रुपयों की नकद राशि चुराई गई थी। 

जानकारी के अनुसार एसएसपी अंकुर गुप्ता के निर्देशों के चलते देहात पुलिस की अप्रा चौंकी की पुलिस ने पैट्रोल पंप की वारदात को ट्रेस किया और इस मामले में 4 आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार को रात 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर 3 लूटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।

इस घटना में 3 लाख 5 हजार रुपयों की नकद राशि लूटेरों द्वारा चुराई गई थी। पुलिस ने बताया कि लूटेरों के साथ पेट्रोल पंप पर काम करने वाला कर्मचारी भी मिला हुआ था। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आरोपियों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपियों को नामजद कर लिया गया है।  

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!