RSS के सीनियर कार्यकर्ता के बेटे नवीन का म'र्डर मामला, पुलिस ने हिरासत में ली लड़की

Edited By Urmila,Updated: 22 Nov, 2025 02:42 PM

senior rss worker son naveen s murder case

नवीन अरोड़ा का हत्यारा नछत्तर सिंह पुत्र इंद्राज वासी तिहांग जिला जालंधर फिरोजपुर शहर में नवीन अरोड़ा का कत्ल करके फिरोजपुर शहर से फरार हो गया था।

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर आर.एस.एस. के सीनियर कार्यकर्ता श्री बलदेव कृष्ण अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा के हत्यारे को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पनाह देने के आरोप में फिरोजपुर पुलिस ने लुधियाना की एक लड़की को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी नवीन अरोड़ा के हत्यारों को पकड़ने के लिए बस स्टैंड फिरोजपुर शहर के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि नवीन अरोड़ा का हत्यारा नछत्तर सिंह पुत्र इंद्राज वासी तिहांग जिला जालंधर फिरोजपुर शहर में नवीन अरोड़ा का कत्ल करके फिरोजपुर शहर से फरार हो गया था, जिसको गिरफ्तारी से बचाने के लिए लुधियाना की लड़की भावना पुत्री अशोक कुमार ने पनाह दी थी और अब नछत्तर सिंह वहां से भी दौड़ गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने थाना सिटी फिरोजपुर में नामजद लड़की भावना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!