पहले Teacher की एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर घटना को अंजाम दे हुए फरार

Edited By Kamini,Updated: 16 May, 2024 05:18 PM

robbers robbed a teacher in broad daylight

आम लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है, फिर भी पुलिस प्रशासन सो रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां दिन दिहाड़े अध्यापिका को शिकार बनाया गया

मुल्लांपुर दाखा (कालिया) : लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस से बिना डरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जबकि आम लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है, फिर भी पुलिस प्रशासन सो रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां दिन दिहाड़े अध्यापिका को लूट का शिकार बनाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक गत दिन अध्यापिका परविंदर कौर स्कूल इसेवाल से बच्चों को पढ़ाकर अपने गांव फागला जा रही थी कि रास्ते में लुटेरों ने अपनी मोटरसाइकिल उनकी एक्टिवा में टक्कर माकर नीचे गिरा दिया।

इस दौरान अध्यापिका को काफी चोटें आई। लुटेरे अध्यापिका की सोने की अंगूठी और फोन आदि लूटकर फरार हो गए। हमलावरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस तरह की हो रही वारदातों के बाद पीड़ितों द्वारा शिकायत के देने बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर लोग दर्ख्वास्त न देना ही जरूरी समझ रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!