कुछ महीने पहले युवक की हुई थी शादी, हुआ वह जो सोचा भी न था, उजड़ गया पूरा घर

Edited By Urmila,Updated: 08 Nov, 2025 02:52 PM

road accident moga

मोगा के कोटकपूरा के गांव सिंघांवाला के पास देर शाम एक कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई।

मोगा (कशिश सिंगला) : मोगा के कोटकपूरा के गांव सिंघांवाला के पास देर शाम एक कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। समाज सेवा सोसाइटी मोटरसाइकिल चालक को इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गौरतलब है कि मृतक युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और वह पिता बनने वाला था, लेकिन इस हादसे ने पूरा घर ही तबाह कर दिया है।

जानकारी देते हुए मृतक के मामा सुरजीत सिंह ने बताया कि उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह, जिसकी उम्र लगभग 20 साल है और जो शहर से मजदूरी करके अपने गांव चंद पुराना जा रहा था, रास्ते में एक कैंटर की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अपने 20 वर्षीय बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!