Manoj Kumar: पंजाब से रहा गहरा नाता, नाम बदलकर बने "मनोज कुमार".. पढ़ें दिलचस्प खबर

Edited By Vatika,Updated: 04 Apr, 2025 11:00 AM

rip manoj kumar

मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का आज तड़के निधन हो गया।

पंजाब डेस्कः मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का आज तड़के निधन हो गया। वह 87 साल के थे। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। मनोज कुमार के निधन की जानकारी उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मीडिया को दी। भारी मन से कुणाल ने कहा, "मेरे पिता मनोज कुमार का आज सुबह 3:30 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे लेकिन उन्होंने हर बाधा का डटकर मुकाबला किया। भगवान की कृपा और साईं बाबा के आशीर्वाद से उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल होगा। सिया राम।"

पंजाब से हैं गहरा नाता 
बता दें कि मनोज कुमार का पंजाब से गहरा नाता रहा है। क्योंकि उनका जन्म पंजाब के जिला अमृतसर में हुआ था। जी हां, 24 जुलाई, 1937 को अमृतसर (पंजाब) में हरिकृष्ण गोस्वामी के रूप में हुआ था। परिवार विभाग के दौरान वह 10 साल के थे, जब वह परिवार सहित दिल्ली चले गए थे। यहां आकर ही उन्होंने दिग्गज दिवगंत स्टार दिलीप कुमार, अशोक कुमार और कामिनी कौशल के प्रति अपनी तारीफ से प्रेरित होकर, खासतौर से फिल्म 'शबनम' में दिलीप कुमार के किरदार के बाद, अपना स्क्रीन नाम 'मनोज कुमार' अपना लिया। 

बता दें कि मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 1992 में मनोज कुमार को भारत सरकार ने  पद्म श्री से सम्मानित किया था। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!