Edited By Kalash,Updated: 05 Dec, 2023 01:47 PM

पंजाब सहित पूरे देश के राज्यों के हालात के बारे में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा एक रिपोर्ट पेश की गई है
चंडीगढ़: पंजाब सहित पूरे देश के राज्यों के हालात के बारे में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा एक रिपोर्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट के आंकड़ों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि इससे थोड़ी राहत भी मिली है। इस रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में दुष्कर्म के मामलों में 10.80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल 2021 में दुष्कर्म के 464 मामलों की तुलना में साल 2022 में 517 मामले दर्ज हुए हैं। यह भी सामने आया है कि इन कुल मामलों में से 514 दुष्कर्म पीड़ितों की जान-पहचान वाले ही आरोपी थे।
इसका मतलब है कि 99.4 फीसदी मामलों में पीड़िता दुष्कर्म करने वालों को पहले से ही जानती थी। इसके मुकाबले पड़ोसी राज्य हरियाणा में 1786 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ, जो कि पंजाब से तीन गुना ज्यादा है। इसके साथ ही पंजाब में साल 2022 के दौरान 670 हत्या के मामले दर्ज हुए हैं और वर्ष 2021 के मुकाबले इसमें 7.6 फीसदी की कमी आई है, जो कि थोड़ी राहत की बात है।
इसके साथ ही चोरी की वारदातों में एक फीसदी से भी कम की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 में राज्य में चोरी के 8492 और 2022 में 8418 मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह राज्य में वर्ष 2022 के दौरान साइबर अपराध के 697 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि वर्ष 2021 में यह आंकड़ा केवल 551 था। एक साल में करीब 23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि वर्ष 2020 में साइबर क्राइम के सिर्फ 378 केस दर्ज हुए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here