व्यापार में सफलता के लिए नैतिक मूल्यों का पालन करना अधिक महत्वपूर्ण: धर्मगुरु दलाई लामा‌

Edited By Urmila,Updated: 25 Jun, 2025 12:35 PM

religious leader dalai lama

महानगर के प्रमुख हौजरी निर्माताओं की लाला तिब्बतीयन हौजरी एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारियों के शिष्टमंडल ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा से विशेष मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

लुधियाना (स्याल) : महानगर के प्रमुख हौजरी निर्माताओं की लाला तिब्बतीयन हौजरी एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारियों के शिष्टमंडल ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा से विशेष मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। जिसका नेतृत्व एसोसिएशन के चैयरमैन मनजीत कुमार,वाइस चेयरमैन राकेश वढेरा, प्रधान सुशील कपूर, सीनियर उपप्रधान केवल बुद्धिराजा, उपप्रधान अश्वनी चावला, इंद्र बबू, कोषाध्यक्ष सुभाष डंग, महासचिव अभिषेक अरोड़ा, संयुक्त सचिव हरजीत सिंह, सचिव ओंकार, मुकेश उप्पल,डिंपल,संजीव चोपड़ा ने किया। व उनको एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

धर्मगुरु दलाई लामा ने हौजरी निर्माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लुधियाना हौजरी व्यापारियों के साथ तिब्बती व्यापारियों का एक अद्भुत प्यार है। जो देश के विभिन्न भागों से आकर महानगर में हौजरी माल की खरीदारी सीजन के दिनों में करते हैं। दलाई लामा ने कहा कि व्यापार में सफलता के लिए नैतिक मूल्यों का पालन करना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापारियों को सामाजिक जिम्मेदारी का पालन करने व समाज भलाई के कार्यों में योगदान देने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा सफलता वित्तीय लाभ से नहीं बल्कि नैतिक मूल्यों के पालन से मापी जाती है।इस अवसर पर आर.के सेठी, गोल्डी चावला, राजू चेंजर,टी.आर जगदीश,गौरव अरोड़ा, कनिका लेक्शन, केजीएम, प्रदीप दुआ, सौरभ चोपड़ा आदि सैकड़ो व्यापारियों ने दलाई लामा से आशीर्वाद लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!