PGI जाने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर, इस दिन खुलने जा रही है OPD

Edited By Vatika,Updated: 27 Oct, 2020 12:38 PM

relief news for pgi patients

7 महीने से बंद पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. सर्विस 2 नवम्बर से खुलने जा रही है,लेकिन ओ.पी.डी. में टैली कंसल्टेशन के बाद ही मरीज फिजीकल चैकअप के लिए आ सकेगा।

चंडीगढ़ (पाल): 7 महीने से बंद पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. सर्विस 2 नवम्बर से खुलने जा रही है,लेकिन ओ.पी.डी. में टैली कंसल्टेशन के बाद ही मरीज फिजीकल चैकअप के लिए आ सकेगा। पी.जी.आई. एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक पहले की तरह ओ.पी.डी. को अभी खोला नहीं जा रहा है, थोड़ा बदलाव किया गया है, ताकि  जरूरतमंद मरीजों को इलाज मिल सके। पी.जी.आई. में पिछले कई महीने में चल रही टैली कंसल्टेशन ओ.पी.डी. पहले की तरह जारी रहेगी। टेली कंसल्टेशन फिजीकल ओ.पी.डी. में बुलाने वालों के लिए एक टूल की तरह इस्तेमाल होगा। ऑनलाइन चैक करने के बाद जिन मरीजों के लिए डॉक्टर को लगेगा कि इसे फिजीकल भी देखने की जरूरत है, उसे ओ.पी.डी. में बुला लिया जाएगा। हालांकि पहले भी टैली कंसल्टेशन में दो हजार तक के मरीज रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे, जिसमें से 500 के करीब मरीज फिजीकली भी पी.जी.आई. में आ रहे थे  लेकिन अब हर डिपार्टमैंट में 50 मरीजों की कैपिंग कर दी गई है। तय संख्या से ज्यादा मरीज नहीं बुलाए जाएंगे। इससे गंभीर मरीजों को इलाज मिलने में देरी नहीं होगी।  

पैंडिंग काम को जल्द करने का दिया ऑर्डर
सभी मरीजों को एक साथ ओ.पी.डी. में एंट्री नहीं मिलेगी। मरीजों के लिए एक स्पैशल होल्डिंग एरिया बनाया गया है। जहां मरीज ओ.पी.डी. में जाने से पहले अपनी बारी का इंतजार करेंगे। होल्डिंग एरिया का काम पिछले काफी वक्त से चल रहा है, जिसे पूरा जल्द जल्द पूरा करने का ऑर्डर दिया गया है। मरीज की प्रॉपर स्क्रीनिंग के बाद ही ओ.पी.डी. में एंट्री मिलेगी, जिसकी जिम्मेदारी पी.जी.आई. के कम्युनिटी मैडीसिन डिपार्टमैंट को दी गई है। मरीजों में सोशल डिस्टैंसिंग को सही तरीके से फॉलो करने के लिए स्पैशल सिक्योरिटी लगाई है। सभी ओ.पी.डी. अपने रुटीन के दिनों के हिसाब से ही चलेगी। आई डिपार्टमैंट, गायनी, जनरल सर्जरी, इंटरनल मैडीसिन, पीडियाट्रिक मैडीसिन डिपार्टमैंट की रोज ओ.पी.डी रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!