Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2023 11:42 AM

पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के अधीन केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
लुधियाना (ऋषि): लुधियाना में शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 14 साल की नाबालिगा से रेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान लक्ष्मी नगर के रहने वाले सुनील कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह एक क्वाटर में परिवार के साथ रहता है। उसका सब्जी का काम करता है और गत सुबह सब्जी लेने के लिए वह घर से सुबह 5 बजे निकल गया था। इस बीच आरोपी ने घर में आकर नाबालिगा को अपनी हवस का शिकार बनाया।
फिलहाल थाना हैबोवाल की पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के अधीन केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।