आठवीं कक्षा की छात्रा से Rape, घर में अकेली देख आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Aug, 2024 09:16 PM

rape of an eighth grade student

घर में अकेली आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ थाना कूम कलां की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

साहनेवाल (जगरूप): महानगर में एक आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में अकेली आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ थाना कूम कलां की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें-  विद्यार्थियों के लिए अहम खबर, PSEB ने जारी की Notification

थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके 4 बच्चे हैं, 3 लड़कियां और एक लड़का, जिनमें से सबसे बड़ी लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने कहा कि 19 जून को वह और उसका पति एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए थे। चारों बच्चे घर पर थे। उनके घर के पास रहने वाला सतनाम सिंह का बेटा हरप्रीत सिंह घर आया जिसने उनके 3 छोटे बच्चों को फोन पर गेम खिलाकर एक कमरे में बैठा दिया और उनकी बड़ी बेटी को साथ के कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

उसने किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह 17 जुलाई को फिर हम दोनों घर पर नहीं थे, तभी हरप्रीत सिंह दोबारा घर आया और उसकी लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा, तब तक हम घर आ गए जो हमें देखकर हमारे घर से भाग गया। लड़की की मां ने बताया कि जब वह गाली-गलौच करने लगी तो कुछ देर बाद हरप्रीत सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे मारने-पीटने के लिए उनके घर आ गया। अब वह हमें जान से मारने की धमकी देता है। इस शिकायत पर थाना कूम कलां की महिला सब-इंस्पैक्टर रछपाल कौर ने हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब का DSP विवादों के घेरे में, हाई कोर्ट ने DGP को जारी किया ये आदेश

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!