MLA रमन अरोड़ा के समधी के दफ्तर में विजीलैंस की Raid, साड़ी कारोबारी का भी खुलेगा राज

Edited By Vatika,Updated: 26 May, 2025 01:19 PM

raman arora vigilance raid at samdhi

विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान के दफ्तर में रेड की।

जालंधरः विजीलैंस ने रविवार को भी विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान के दफ्तर में रेड की। हालांकि राजू मदान नहीं मिला लेकिन विजीलैंस की टीम अपनी सारी जांच करके वापस लौटी। इससे पहले भी राजू मदान के घर विजीलैंस रेड कर चुकी है लेकिन रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद वह फरार है। आढ़ती महेश मखीजा भी अंडरग्राऊंड है। जांच में साड़ी कारोबारी का नाम भी सामने आया है जो विधायक के लिए लोगों से सैटिंग के पैसे पकड़ता था। फिलहाल विजीलैंस उसकी भूमिका भी जल्द खंगाल सकती है।

ऐंनकधारी रजिस्ट्री क्लर्क पर भी विजीलैंस की पैनी नजर|
शहर का एक नामी ऐंनकधारी रजिस्ट्री क्लर्क जोकि पिछले 9 सालों से एक ही सीट पर विराजमान है, उसके विधायक के साथ काफी अच्छे संबंधों के बारे भी विजीलैंस को पता चला है। मंत्रियों एवं विधायकों के साथ अच्छे संबंध होने के चलते उक्त रजिस्ट्री क्लर्क अकाली-भाजपा, कांग्रेस और आप सरकार में भी यही तैनात है। उक्त क्लर्क पर पहले एक विजीलैंस ने केस दर्ज किया हुआ है, लेकिन सैटिंग के बल पर उक्त केस भी रफा-दफा करवा लिया गया था। विजीलैंस को पता चला है कि उक्त तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क व अन्य अधिकारियों की मिलीभुगत से कई रजिस्ट्रियां हुई हैं। विजीलैंस इन सभी प्रॉपर्टियों की सारी जांच पुख्ता करने में लगी है, ताकि रिकॉर्ड के मुताबिक बाकी लोगों को भी जांच के घेरे में लाया जा सके। उक्त क्लर्क के बारे यह भी चर्चा है कि उसने अपनी पोस्टिंग के चक्कर में प्रमोशन तक को दरकिनार कर दिया था।

Related Story

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!