माघी मेले पर रेलवे विभाग का फैसला, कोटकपूरा से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Edited By Urmila,Updated: 12 Jan, 2026 03:08 PM

railway department s decision regarding the maghi fair

रेल विभाग द्वारा श्री मुक्तसर साहिब में लग रहे माघी मेले को लेकर कोटकपूरा से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

कोटकपूरा  (नरिंदर): रेल विभाग द्वारा श्री मुक्तसर साहिब में लग रहे माघी मेले को लेकर कोटकपूरा से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में कोटकपूरा स्टेशन मास्टर रामकेश मीना ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह माघी मेला स्पैशल ट्रेन 11 जनवरी से 15 जनवरी तक बठिंडा से फाजिल्का वाया कोटकपूरा चलेगी।

उन्होंने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब व फाजिल्का जाने के लिए यह स्पैशल ट्रेन सुबह 9:09 बजे कोटकपूरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 9:11 बजे यहां से रवाना होगी। इसी तरह वापसी पर कोटकपूरा रेलवे स्टेशन पर शाम 15:25 बजे पहुंचेगी और 15:27 बजे यहां से बठिंडा के लिए रवाना होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!