गुरुघरों में करवाई जा रही अनाउंसमेंट, ध्यान दें लोग, अगले 10 दिनों तक...

Edited By Kalash,Updated: 12 Feb, 2026 01:17 PM

railway crossing closed for 10 days

गांव के गुरु घरों में भी अनाउंसमेंट द्वारा सूचना जारी की गई है।

टांडा उड़मुड़ (परमजीत मोमी): जालंधर पठानकोट जम्मू रेलवे मार्ग पर स्थित टांडा के पास ऐतिहासिक गांव मूनकां का रेलवे फाटक अगले 10 दिनों के लिए बंद रहेगा। इस बारे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पी.वे. मुकेरियां द्वारा जारी किए गए सूचना पत्र के अनुसार रेलवे लाईन की नई पटरी के कार्य के चलते मूनकां का फाटक 12 फरवरी से 22 फरवरी तक बंद रहेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए रेलवे सेक्शन इंजीनियर इंचार्ज मुकेरियां जेई धर्म देव कुमार ने बताया कि रेलवे पटरी लाईन के नवीनीकरण कार्य के काम को अंजाम देने के मद्देनजर अलग-अलग शिफ्ट में अलग-अलग फाटक बंद किए जाएंगे। इसी के तहत काम पूरा होने तक मूनकां गांव का फाटक 12 से 22 फरवरी तक बंद रहेगा। 

PunjabKesari

रेलवे अधिकारियों ने एस.डी.एम. टांडा पुलिस स्टेशन टांडा, ग्राम पंचायत मूनक खुर्द, मूनक कलां बोलेवाल अन्य गांवों को सूचना जारी करते हुए किए जा रहे कार्य में सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा गांव के गुरु घरों में भी अनाउंसमेंट द्वारा फाटक बंद रहने संबंधी सूचना जारी की गई है।   

PunjabKesari

गौरतलब है कि ऐतिहासिक नगर मूनकां का रेलवे फाटक जो पहले ही बंद होने के कारण चर्चा में रहता है और जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है जो अब 10 दिनों के लिए बंद रहेगा, जिस कारण लोगों को दूसरे रास्ते मॉडल टाउन टांडा संपर्क सड़क का सहारा लेना पड़ेगा।

PunjabKesari

यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि गांव के लोग बड़ी संख्या में नौकरीपेशा वर्ग से हैं। इसके अलावा, गांव में सरकारी हाई स्कूल होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र और स्टाफ सदस्य भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके अलावा राजपुर गहोत, लोधी चक्क और कुराला के आस-पास के गांवों के लोग भी इसी सड़क से होकर अपने काम पर जाते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!