राहुल की खन्ना रैली में आशा कुमारी से नाराज हुए 'बाजवा'

Edited By swetha,Updated: 14 May, 2019 11:49 AM

rahul gandhi rally in khanna

: कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी की खन्ना रैली में मंच पर बोलने का समय न दिए जाने से राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी से नाराज दिखाई दिए। इस बात को लेकर बाजवा आशा कुमारी से बहस पड़े।  पंजाब प्रभारी  ने उनको समझाने की...

खन्ना: कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी की खन्ना रैली में मंच पर बोलने का समय न दिए जाने से राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी से नाराज दिखाई दिए। इस बात को लेकर बाजवा आशा कुमारी से बहस पड़े।  पंजाब प्रभारी  ने उनको समझाने की कोशिश भी की।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक बाजवा का प्रोगराम पहले से तय न होने के कारण उनका नाम मंच पर बोलने वालों में शामिल नहीं किया गया था। प्रोटोकॉल मुताबिक बाजवा ने कैप्टन से पहले बोलना था । मंच संचालक ने कैप्टन को संबोधन करने के लिए बुला लिया, जिस कारण बाजवा को गुस्सा आ गया। 


PunjabKesari
कैप्टन से दूर ही रहे बाजवा 
राहुल गांधी के पहुंचने से पहले प्रताप सिंह बाजवा मंच पर पहुँच चुके थे।  राहुल गांधी के दाहिने तरफ बाजवा को बिठाया गया था। रैली के दौरान बाजवा ने कैप्टन से दूरी बनाई रखी। मंच पर दोनों ने एक -दूसरे के साथ नजरें नहीं मिलाई फिर जब राहुल गांधी मीडिया से बातचीत करने लगे तो प्रताप सिंह बाजवा ने अपनी कुर्सी थोड़ी आगे खींच कर कैप्टन से दूरी बना ली। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!